शनिवार 23 मई 2026 - 23:39
समूद फ्लोटिला कि गिरफ्तारी पर ब्रिटेन ने भी इजरायली राजनयिक को तलब किया

हौज़ा / समूद फ्लोटिला के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के साथ इजरायली मंत्री के कथित अमानवीय व्यवहार के दृश्य सामने आने के बाद ब्रिटेन ने इजरायली राजनयिक को तलब कर लिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,समूद फ्लोटिला के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के साथ इजरायली मंत्री के कथित अमानवीय व्यवहार के दृश्य सामने आने के बाद ब्रिटेन ने इजरायली राजनयिक को तलब कर लिया।

ब्रिटेन ने घोषणा की है कि इजरायली दूतावास के प्रभारी को तलब किया गया। यह कदम समूद फ्लोटिला के बंदी कार्यकर्ताओं के साथ इजरायली मंत्री इतमार बेन गवीर द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार के दृश्य सामने आने के बाद उठाया गया।

ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह का व्यवहार मानवता के सम्मान के सबसे बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। मंत्रालय के अनुसार, उक्त दृश्यों में नौका काफिले के सदस्यों की हिरासत की जो स्थिति दिखाई गई है, उस पर गंभीर चिंता जताई गई है और इजरायली अधिकारियों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इससे पहले स्पेन के विदेश मंत्री ने भी इजरायली गृह मंत्री द्वारा बंदी कार्यकर्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार की तस्वीरें सामने आने पर प्रतिक्रिया देते हुए घोषणा की थी कि इतमार बेन गवीर के स्पेन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि समूद फ्लोटिला के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में इजरायली प्रभारी को विरोध पत्र भी दिया गया है।दूसरी ओर, यह भी बताया गया है कि पोलैंड ने भी इजरायली प्रभारी को तलब कर लिया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha